मुख्यमंत्री का हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

 


जगदलपुर, 08 मार्च (हि.स.)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आज रविवार काे एक दिवसीय बस्तर जिले के प्रवास पर नगर पंचायत बस्तर के हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय के साथ में वन मंत्री केदार कश्यप और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी आए । इस दौरान विधायक जगदलपुर किरण देव, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम आटामी, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों और कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे