मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिले के दौरे पर
Apr 21, 2026, 09:58 IST
रायपुर 21 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित समय के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज दोपहर 12 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और स्टेट प्लेन से जशपुर के लिए रवाना होंगे।दोपहर 1 बजे जशपुर के आगडीह एयर स्ट्रीप में लैंड करेंगे । इसके बाद दोपहर 1:30 करमगढ़ पहुंचेंगे, जहां वे एक निजी कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 3 बजे ग्राम ढ़ोढ़ीबाहर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 6 बजे ग्राम बंदरचुआ में एक शोक कार्यकम में शामिल होंगे। इसके बाद बन्दरचूआ से अपने निजी निवास बगिया के लिए होंगे रवाना हाेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल