मुख्यमंत्री साय आज जशपुर जिला के दौरे पर

 


रायपुर 19 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार काे अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए उड़ान भरेंगे। जशपुर में मुख्यमंत्री सरहुल पूजा में शामिल होंगे और विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम 4:30 बजे वे रायपुर वापस लौटेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल