मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दाैरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
रायपुर 14 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार काे जांजगीर-चांपा और बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने व्यस्त कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक, सामाजिक और विकासोन्मुखी आयोजनों में शामिल होकर जनता को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज सुबह 11 बजे रायपुर से रवाना होकर दोपहर 12 बजे जांजगीर-चांपा पहुंचेंगे। यहां वे सत्य निज नाम सत्संग सम्मेलन में शामिल होंगे तथा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 2 बजे वे संत शिरोमणि गाडगे जयंती समारोह में भाग लेंगे। इस अवसर पर शपथ ग्रहण, सम्मान समारोह और कई विकास परियोजनाओं के भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4 बजे तक नया रायपुर लौटेंगे। इसके पश्चात शाम 4:15 बजे 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कयाकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे।
दिन के अंतिम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शाम 5 बजे आयोजित पुस्तक लोकार्पण समारोह में भी भाग लेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को विकास, सामाजिक सहभागिता और जनसंपर्क की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल