मुख्यमंत्री साय आज हटकेश्वर नाथ मंदिर में करेंगे रुद्राभिषेक, बोर्ड टॉपर्स से भी करेंगे मुलाकात
रायपुर 11 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज साेमवार काे राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह लगभग 10:30 बजे महादेवघाट स्थित हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से रुद्राभिषेक करेंगे।
यह कार्यक्रम गुजरात के सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री महादेवघाट से ही कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर वे विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल