छत्तीसगढ़ में कैबिनेट बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

 


रायपुर 08 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की अहम बैठक आज बुधवार को शाम 4 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी।

बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और नीतिगत निर्णयों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के विकास कार्यों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है।

हालांकि बैठक का विस्तृत एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर बड़े फैसले ले सकती है। बैठक के निर्णयों पर प्रदेशभर की नजरें टिकी हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल