मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज

 




रायपुर 28 अप्रैल (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद् (केबिनेट) की बैठक आज बुधवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में होगी।

बैठक में राज्य से संबंधित महत्वपूर्ण नीतिगत विषयों, प्रशासनिक निर्णयों एवं विकास कार्यों की समीक्षा तथा आवश्यक प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल