छत्तीसगढ़ में रिक्त निगम मंडलों में नियुक्ति आदेश जारी

 






- गौरीशंकर श्रीवास राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में रिक्त निगम मंडलों में नियुक्ति आदेश मंगलवार शाम जारी किए गए है। ममता साहू को महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वही अनुसूचित जाति आयोग में सौरभ सिंह जागृत तथा भाजपा प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

इन संस्थाओं में हुई नियुक्तियां

छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड – गौरीशंकर श्रीवास (अध्यक्ष) एवं देवशरण सेन (सदस्य)।

राज्य महिला आयोग – डॉ. ममता साहू (अध्यक्ष), रामलाल चौहान (अध्यक्ष) एवं वेदराम मनहरे (उपाध्यक्ष)।

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग – सौरभ सिंह जागृत (सदस्य) एवं दुर्गा महेश्वर (सदस्य)।

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड – दयावंत धर बांधे (अध्यक्ष), आनंद निषाद (उपाध्यक्ष) एवं नेतराम निषाद (सदस्य)।

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर – राजेश कुमार राजपूत (अध्यक्ष) एवं श्रीमती सुमन मुथा (सदस्य)।

शाकंभरी बोर्ड – राजेंद्र नायक (अध्यक्ष), बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल एवं प्रेम पटेल (सदस्य)।

छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग – सुधीर गौतम (अध्यक्ष)।

राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग – मनमथ नाथ शर्मा (सदस्य)।

छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम – प्रसन्ना अवस्थी (सदस्य)।

रायपुर विकास प्राधिकरण – डॉ. जे.पी. शर्मा (उपाध्यक्ष)।

छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल – किशोर महानंद (उपाध्यक्ष)।

गौ सेवा आयोग – आनंद कुमार तिवारी एवं राजीव लोचन दास महाराज (उपाध्यक्ष)।।

लोकेश कावड़िया: अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ निशक्तजन वित्त विकास निगम।

जारी की गई इस विस्तृत सूची में राज्य भर के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य राज्य के निगमों और मंडलों के कामकाज में तेजी लाना और प्रशासनिक कसावट लाना है।

राज्य सरकार द्वारा इसके आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।जारी की गई इस विस्तृत सूची में राज्य भर के वरिष्ठ नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है। इन नियुक्तियों का मुख्य उद्देश्य राज्य के निगमों और मंडलों के कामकाज में तेजी लाना और प्रशासनिक कसावट लाना है।

राज्य सरकार द्वारा इसके आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिसके बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा