छग :भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का स्थानांतरण
रायपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 8 अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया, जिसमें 5 जिलों के जिला पंचायत सीईओ बदले गए हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक रेमिजियुस एक्का को राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
जारी आदेश के अनुसार रेमिजियुस एक्का (भा.प्र.से. 2011) अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
गजेन्द्र सिंह ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग में पदस्थ किया गया है।प्रतीक जैन को जिला पंचायत बस्तर से जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
सुरुचि सिंह को जिला पंचायत राजनांदगांव से आयुक्त, नगर पालिक निगम भिलाई पदस्थ किया गया है।जयंत नाहटा को जिला पंचायत दंतेवाड़ा से जिला पंचायत धमतरी का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।एम. भार्गव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), डोंगरगढ़ को जिला पंचायत दंतेवाड़ा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।तनय खत्रा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कटघोरा को जिला पंचायत बस्तर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
दुर्गा प्रसाद अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), घरघोड़ा को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा