धान की फसल चट कर रहे मवेशी, बेसहारा मवेशियों की नहीं हो रही धरपकड़

 


धमतरी, 17 अप्रैल (हि.स.)। बेसहारा मवेशियों की धरपकड़ नहीं होने से मवेशी यहां-वहां भटक रहे हैं। हालात यह है कि कई मवेशी तो खेतों में तैयार हो रही धान फसल को चट कर रहे हैं, इससे किसानों को नुकसान होने का अंदेशा है। बेसहारा मवेशियों की धरपकड़ नहीं होने से मवेशी यहां-वहां भटक रहे हैं। इस साल जिले के किसानों ने रबी फसल के रूप में बड़े पैमाने पर धान की फसल लगाई है। फसल अब जब पककर तैयार हो गई है तो आसपास के गांव मवेशी खेत में घुस रहे हैं। इन दिनों ग्राम मुजगहन व रत्नाबांधा, लोहरसी गांव के अधिकांश किसानों ने धान की फसल तैयार हो रही है। बेसहारा मवेशी के अलावा कुछेक मवेशी मालिकों के मवेशी खेत में लगे धान की फसलों को चट कर रहे हैं, इससे किसानों को नुकसान होने लगा है। पिछले साल भी ऐसी स्थिति बनने पर ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के सरपंच शंकर नेताम के नेतृत्व में प्रभावित किसानों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर फसल नुकसान पहुंचाने वाले मवेशी मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। किसान बंशीराम साहू, बिशेलाल साह, रूपचंद साहू, जगतराम ने बताया कि मवेशी फसल को रातभर चट कर क्षति पहुंचा रहे हैं। जल्द इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो अधिकांश किसानों की फसल बर्बाद हो जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा