मोपेड को ठोकर मारकर कार विद्युत पोल से टकरई, बाल-बाल बचे

 


धमतरी, 25 फ़रवरी (हि.स.)। तेज रफ्तार एक कार चालक ने कलेक्टर निवास के पास पहले मोपेड को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया, फिर आगे में विद्युतपोल से टकराकर सड़क किनारे नीचे चला गया। हादसा में कार क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार युवक व दो युवतियां बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को निकाला व ट्रैफिक व्यवस्था दुरूस्त किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी को मोपेड चालक मनोज कुमार ध्रुवंशी 42 वर्ष बठेना निवासी रूद्री की ओर जा रहा था, तभी शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक कार ने उन्हें न्यायिक कालोनी कलेक्टर निवास के पास जबरदस्त ठोकर मार दी और कार अनियंत्रित होकर नीचे जा घुसी। इस दौरान सड़क किनारे के बिजली पोल को भी ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से राहगीरों व लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने घटना की सूचना तत्काल रूद्री पुलिस में दी। पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुंची। देखा कि कार में दो युवती सहित कार चालक सवार थे। वहीं कार में बीयर का बोतल था। इधर हादसा में घायल मोपेड चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया। इस संबंध में रूद्री थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि कार चालक ने मोपेड को ठोकर मार दी, जिससे चालक घायल हो गया। कार चालक को मुलाहिजा के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा