सेवा संकल्प अभियान के तहत ओरछा विकासखंड में लगेगा शिविर

 


नारायणपुर, 23 सितंबर (हि.स.)। जिले के ओरछा विकासखंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ दिलाने विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बुधवार काे जारी विज्ञप्ति के अनुसार एक अक्टूबर को ग्राम पंचायत भवन कोहकामेटा में शिविर होगा, जिसमें क्षेत्र की सभी 18 ग्राम पंचायतें शामिल होंगी। वहीं 07 अक्टूबर को आठ आश्रम रोड, ओरछा में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें ओरछा क्षेत्र की 18 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। दोनों शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेंगे। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे