सड़क किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

 


बिलासपुर, 16 नवंबर (हि.स.)। बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र में लालखदान स्थित संत नगर में साेमवार काे सड़क किनारे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। मृतक की पहचान रायगढ़ के घरघोड़ा निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों ने आज सुबह सड़क किनारे शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। शव के पास से पानी बोतल, पर्स और गमछा मिला है। फोरेंसिक टीम ने भौतिक साक्ष्य जुटाकर जांच के लिए भेजे हैं। शुरूआती तौर पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा होगा।

पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं शव के पास मिले सामाग्रियों को जब्त किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। मामले की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल