पखांजूर के अंजलि नाला में अज्ञात महिला का मिला शव

 


कांकेर, 24 अगस्त (हि.स.)। जिले के पखांजूर स्थित सत्यानंद आश्रम के पास अंजली नाला में आज साेमवार काे अज्ञात महिला की सड़ा-गला शव मिला है। अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकालकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शव पानी के बहाव के साथ बहकर यहां पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे