युवक की खून से लथपथ लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर, 22 जुलाई (हि.स.)। राजधानी में महिला थाना के पास बुधवार सुबह युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के सिर पर चोट के निशान दिख रहे हैं, जिससे पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान नेहरू नगर निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। राहगीरों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। साथ ही एफएसल टीम को भी बुलाया लिया गया है। घटनास्थल से जरूरी सैंपल एकत्र किए गए। पंचानाम कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और आरोपिताें की तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि अज्ञात शव पाए जाने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल