ड्राइवर दिवस पर रुद्री में लगा रक्तदान शिविर, 50 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

 




धमतरी, 01 सितंबर (हि.स.)। ड्राइवर दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ ड्रायवर महासंघ जिला धमतरी रुद्री के तत्वावधान में मंगलवार को रुद्री चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार से जुड़े इस आयोजन में 50 से अधिक रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने में योगदान दिया। शिविर में धमतरी बालाजी ब्लड बैंक का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में योग्य एवं अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रहण किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह एवं हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। धमतरी शहर के अलावा ओदरागहन, सोरम, बोरिद, सारंगपुरी, बंजारी, बागतराई, कुर्रा, रांवा और जोरातराई सहित विभिन्न क्षेत्रों से भी रक्तदाता शिविर में पहुंचे। जिलाध्यक्ष गिरधारी साहू ने कहा कि समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया है। महासंघ द्वारा आने वाले समय में भी इस तरह के सामाजिक कार्य लगातार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि धमतरी जिले में ड्रायवर महासंघ के 350 से अधिक सदस्य हैं, जबकि अकेले धमतरी शहर में 120 सदस्य जुड़े हुए हैं।

इस अवसर पर डोमेश्वर साहू, सचिव श्याम साहू, अमन साय, प्रीन साय, भूपेन्द्र साहू, नरेन्द्र कुमार, भोतीराम साय, हरीश साहू, संतोष, भागवत माऊ, चेकश्वर साय, बिलक राम साहू, दिनेश साहू, पुनील राम घिन्टा, चंदनलाल, लिलेश्वर, मोहित राम साहू, गणेश राम, विनोद साय, भानुराम साय, केशर चौधरी, भीम शंकर यादव, विकास मानिकपुरी, तिलक साहू, अजय निषाद, हरिशचन्द्र निषाद, मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में चालक एवं महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा