भाजयुमो के 13 मंडल अध्यक्षों के साथ हुई जिलास्तरीय बैठक

 


जगदलपुर, 03 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बस्तर द्वारा जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव के नेतृत्व में जिला कार्यालय में आज शुक्रवार काे जिले के सभी 13 मंडल अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा वर्तमान में चल रहे डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म महाअभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रत्येक मंडल में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने तथा संगठन की गतिविधियों को बूथ स्तर तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारी को लेकर मंडल अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री परिस राम बेसरा, पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव, जिला उपाध्यक्ष आनंद झा, विकाश पात्रों, अभिषेक तिवारी, आशु आचार्य, रााहुल लसोनी एवं सभी मंडल अध्यक्षों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें पूर्वी मंडल रमेश नायडू, पश्चिम मंडल अनिमेष चौहान, लौंडीगुड़ा मंडल शिवनंदन पेगड़, दरभा मंडल दिनेश पाण्डेय, नांगूर मंडल नरेंद्र पाण्डेय, नगरनार मंडल रुपेश समरथ, बादशाह राम रुपाराम, बकावंड मंडल भगत सोनी सभी मंडल अध्यक्षों ने संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों को सफल बनाने हेतु अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे