भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू  आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर

 


रायपुर 25 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और सह प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू आज रविवार से छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में पार्टी प्रदेश कार्यालय में दिनभर संगठनात्मक बैठकों का दौर चलेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे से 11:30 बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण किया जाएगा। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन और प्रदेश महामंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक होगी।

दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संगठन की गतिविधियों और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी। वहीं, दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक संभाग प्रभारी, सह प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला सह प्रभारी और जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी।

कार्यक्रम के तहत शाम 3:30 बजे से 5 बजे तक पूर्व सांसदों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक पार्टी के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संवाद होगा।

वहीं, शाम 7 बजे से रात 8:30 बजे तक भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल