भाजपा पश्चिम नगर मण्डल के मोर्चा प्रभारियों की हुई घोषणा

 


जगदलपुर, 04 अगस्त (हि.स.)।भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर पश्चिम नगर मण्डल के सभी सात मोर्चा के प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय की अनुशंसा से पश्चिम नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा ने आज मंगलवार काे मोर्चा प्रभारियों की घोषणा की है।

जिसमें पश्चिम नगर मण्डल में युवा मोर्चा प्रभारी अतुल सिम्हा, महिला मोर्चा प्रभारी सुधा मिश्रा, किसान मोर्चा प्रभारी अविनाश सिंह गौतम, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रभारी संजय चंद्राकर, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रभारी गायत्री कश्यप, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभारी योगेश शुक्ला एवं अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी शशिनाथ पाठक बनायें गये हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे