भाजपा में सात मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति
रायपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से आज सात मोर्चों के प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक, युवा मोर्चा की जिम्मेदारी वैभव बैस को दी गई है।
महिला मोर्चा की जिम्मेदारी सुभाष तिवारी को दी गई है। इसी तरह किसान मोर्चा का प्रभारी पूनम चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी लखनलाल साहू और अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रभारी शिरिष अग्रवाल को बनाया गया है। अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी डॉ. गुलाब टिकरिहा होंगे, जबकि अल्पसंख्यक मोर्चे की जिम्मेदारी मनोज जैन को सौंपी गई है।
भाजपा छत्तीसगढ़ की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, सभी नए प्रभारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। मोर्चों के प्रभारी संगठन और संबंधित मोर्चों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा