भाजपा छह अप्रैल को मनाएगी 47वां स्थापना दिवस, छग के सभी जिलाें में हाेंगे विभिन्न कार्यक्रम

 




रायपुर 29 मार्च (हि.स.)। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मनाएगी। इसके लिए देशभर में विशेष तैयारियां की गई हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सभी जिलो में भी विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तय किए गए हैं ।

राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों का प्रतिपादन करने हेतु प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा प्रदेश स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति के संयोजक भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन होंगे एवं उनके साथ समिति में रंजना साहू , जी. वेंकटराव , शिवनाथ यादव , सुश्री ऋतु चौरसिया एवं कमल गर्ग सदस्य के तौर पर प्रदेश भर में आयोजित कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार कर उसके प्रतिपादन में अपनी भूमिका निभाएंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। पार्टी द्वारा प्रतिवर्ष भाजपा स्थापना दिवस से लेकर पूरे पखवाड़े भर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम प्रतिवर्ष करता है । जिसके सुचारू क्रियान्वयन हेतु इस समिति का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है । समिति द्वारा पूरे पखवाड़े भर विभिन्न जिलों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर गरिमामई आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम तय किए गए हैं । जिसके तहत भाजपा बूथ, मंडल और जिलों तक लगातार कार्यक्रम आयोजित करेगी ।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल