राजकोट मंडल में दोहरीकरण कार्य : बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस 27 जुलाई व तीन अगस्त को राजकोट तक ही चलेगी

 

रायपुर 24 जुलाई (हि.स.)। पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल में अलियावाडा–हापा–जामनगर रेलखंड पर लाइन दोहरीकरण कार्य के चलते गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने शुक्रवार को बताया कि यात्रियों की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए अधोसंरचना विकास एवं संरक्षा संबंधी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में राजकोट मंडल के अलियावाडा–हापा–जामनगर रेलखंड पर विभिन्न दिनों में ब्लॉक लेकर दोहरीकरण का कार्य किया जाएगा।

इसके चलते 27 जुलाई तथा 3 अगस्त 2026 को बिलासपुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर–ओखा एक्सप्रेस राजकोट स्टेशन तक ही संचालित होगी। यह ट्रेन इन दोनों दिनों में राजकोट स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी तथा राजकोट से ओखा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन जानकारी प्राप्त करने और उसी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की अपील की है।

हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल