बस्तर सांसद ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीण इलाकाे तक पहुंचाई राहत सामग्री

 


जगदलपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। बाढ़ आपदा से प्रभावित ग्रामीण इलाकाे तक राहत पहुंचाने के लिए बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर ब्लॉक के विभिन्न बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने भेजापदर, नदी बोड़ना, कुरुसपाल, लिटिगुड़ा, उलनार और बेलगांव में प्रभावित ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी हैं और प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सांसद कश्यप ने विगत दिनों सभी बाढ़ ग्रस्त इलाकों, विशेष कर भेजापदर जो की चारो ओर पानी से घिरकर टापू में तब्दील हो गया था वहां मोटरबोट से जाकर ग्रामीणों से मुलाकात किया था और उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली थी l

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे