बस्तर एवं कांकेर सांसद नई दिल्ली में तिरंगा माेटरसाइकिल रैली में हुए शामिल
जगदलपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा माेटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप और कांकेर लोकसभा सांसद भोजराज नाग ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन द्वारा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया। तिरंगे के साथ सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब देश की एकता, अखंडता, गौरव और राष्ट्रप्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति बनकर सामने आया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों और तिरंगे के सम्मान के साथ पूरे उत्साह से रैली में भाग लिया। इस अवसर पर सांसद महेश कश्यप ने आज बुधवार काे इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को और अधिक सशक्त करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे