बस्तर की बाधित रेल यातायात काे शुरू होने में लगेगा 10 दिनों का समय
जगदलपुर, 01 अक्टूबर (हि.स.)। बस्तर में रेल यातयात बाढ और बारिश से उड़ीसा के रायगढ़ा सेक्शन के बीच मल्लीगुडा और छत्रिपुट के तीन किलोमीटर के बीच बड़ा भूस्खलन से पूरा पहाड़ रेलवे ट्रैक आ जाने के कारण जगदलपुर से जाने वाली विशाखापत्तनम, नाइट एक्सप्रेस, हीराखंड एक्सप्रेस, समलेश्वरी एक्सप्रेस, और राउरकेला एक्सप्रेस का आवागमन बीते 24 सितंबर से पूरी तरह से बाधित हो गई है।रेल्वे के अधिकारियाें के अनुसार रेल यातयात शुरू होने में और 10 दिनों का समय लग सकता है।
जिससे बस्तर से रोजना सफर करने वाले तीन हजार से अधिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं मालगाड़ियों के पहिये भी थम चुके है। बस्तर में आवागमन के लिए सड़क मार्ग का साधन खुला हुआ है।
भूस्खलन के सुधार के लिए डीआरएम अपने अधिकारियों एवं 700 श्रमिकों के साथ डटे हुए है। आवागमन को सुचारू रूप चालू करने के लिए नई रेल ट्रैक को बड़ी-बड़ी मशीनों से दोबारा बिछाया जा रहा है। रेल्वे के अधिकारियाें के अनुसार रेल यातयात शुरू होने में और 10 दिनों का समय लग सकता है। ऐसे में ट्रेन से बाहर से बस्तर आने वाले पर्यटकों हो या फिर जगदलपुर से सफर करने वाले यात्री हो, सभी के लिए रेल सेवा पूरी तरह से बाधित है। इधर रेल मार्ग बंद होने के चलते मालगाड़ियों का परिवहन भी रुक गया है जिससे रेल प्रशासन को हर दिन करोड़ो रूपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
रेल्वे से मिली जानकारी के अनुसार किरंदुल-विशाखापत्तनम रेल सेवा मल्लिगुड़ा और चत्रीपुट रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन के कारण प्रभावित ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगड़ा मंडल ने 02 और 03 अक्टूबर को चलने वाली चार ट्रेनों को रद्द कर दिया है। वहीं जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस को दो दिनों के लिए जगदलपुर के बजाय कोरापुट से चलाया जाएगा, जबकि भुवनेश्वर से आने वाली ट्रेन कोरापुट में ही समाप्त होगी। भुवनेश्वर से जगदलपुर आने वाली (18447) भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस 02 अक्टूबर को जगदलपुर के बजाय कोरापुट में ही समाप्त होगी। वापसी में (18448) जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 02 और 03 अक्टूबर को जगदलपुर से नहीं, बल्कि कोरापुट से रवाना होगी। रेलवे के अनुसार (58502) किरंदुल-विशाखापत्तनम पैसेंजर 02 और 03 अक्टूबर को किरंदुल से रवाना नहीं होगी। इसी तरह (58501) विशाखापत्तनम-किरंदुल पैसेंजर भी 02 और 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वहीं (18516) किरंदुल-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस भी 02 और 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी। वापसी में (18515) विशाखापत्तनम-किरंदुल एक्सप्रेस का संचालन भी 02 और 03 अक्टूबर को नहीं होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे