बस्तर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन 15 जून तक
जगदलपुर, 05 जून (हि.स.)। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बस्तर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2027-28 के लिए विभिन्न तकनीकी और व्यावसायिक ट्रेडों में ऑनलाइन प्रवेश की घोषणा कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 15 जून 2026 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश की यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है। छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट cgiti.admission.nic.in पर जाकर आवेदक अपने पसंदीदा ट्रेड के लिए पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं । चूंकि आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है, इसलिए संस्थान प्रबंधन ने किसी भी प्रकार की अंतिम समय की तकनीकी असुविधा से बचने के लिए समय पर आवेदन करने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे