जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में बैंकिंग सेवाओं की गई समीक्षा
जगदलपुर, 24 जून (हि.स.)। जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक आज बुधवार काे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रतीक जैन ने की। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, अग्रणी बैंक, विभिन्न बैंक शाखाओं के अधिकारी एवं संबंधित शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित थे ।
बैठक में बैंक अधिकारियों को ऋण संबंधी लंबित प्रकरणों का जल्द से जल्द से निपटारा करने को कहा गया । बैठक में कृषि, पशु पालन एवं मत्स्य ऋण की प्रगति की भी समीक्षा की गई । मत्स्य पालन विभाग एवं पशु पालन विभाग को निर्देशित किया गया की वे सभी को वित्तीय वर्ष हेतु लक्ष्य आबंटित करें ।
बैठक में मुख्य रूप से बैंकिंग व्यवस्था, ऋण-जमा अनुपास (सीडी रेशियो), वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना (एसीपी), सामाजिक सुरक्षा योजनायें, पीएमईजीपी, स्वनिधि, विभिन्न शासकीय योजनायें एवं डीइएएफ खातों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रतीक जैन के द्वारा खेत बचाव अभियान के तहत् सभी बैंकों एवं लैम्पस को केसीसी ऋण स्वकृत करने के निर्देश दिया । साथ ही सामजिक सुरक्षा योजनायें जैसे अटल पेंशन योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योजि बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जनधन योजना का प्रचार-प्रसार विस्तृत रूप से करने को कहा ताकि इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों मिले। बैठक में सभी बैंकों को डीइएएफ खातो को अधिक से अधिक पुनः चालू करवाने हेतु कहा गया ।
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे