केजव्हील एवं रिंग लगे ट्रेक्टरों का सड़क पर उपयोग प्रतिबंधित
बलौदाबाजार, 4 जुलाई (हि. स.)। ऐसे सभी ट्रेक्टर जिनके पहियों में लोहे का केज, रिंग लगा हो उनका संचालन सार्वजनिक सड़को, सीमेंट, डामर सड़को अथवा राष्ट्रीय, राज्य मार्गों पर किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। संचालन करते पाये जाने चालानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाएगा।
जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी दी है कि, लोहे का केज, रिंग लगे ट्रेक्टरों के विरूद्ध विशेष प्रवर्तन एवं जन जागरूकता अभियान के संबंध में निर्देश प्राप्त हुए है। जिसमें लोगों को जागरूक करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। लोहे के केजव्हील ट्रेक्टरों का उपयोग मुख्य रूप से खेतों में जुताई और कृषि कार्यों के लिए किया जाता है। इन ट्रेक्टरों में लगे नुकीले लोहे के पहिए खेतों में बेहतर पकड़ बनाने के लिए उपयोगी होते है लेकिन इन्हे बिना बदलाव किए सीसी रोड, डामर सड़क और राष्ट्रीय राजमार्गों पर चलाने से सड़क की सतह को नुकसान पहुंचता है जिससें दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर