किसान सम्मान निधि से अनूप दास को खेती में मिली मदद, खाद और दवाइयों की व्यवस्था हुई आसान

 


बलरामपुर, 13 अक्टूबर (हि.स.)।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को खेती की जरूरतें पूरी करने में आर्थिक मदद मिल रही है। बलरामपुर विकासखंड के कृष्णनगर निवासी किसान अनूप दास धान और मक्के की खेती करते हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि से उन्हें फसलों की देखभाल और खाद-कीटनाशक की व्यवस्था करने में सहूलियत हो रही है।

सेवा संकल्प अभियान की ‘सेवा की कहानी’ श्रृंखला के तहत अनूप दास ने बताया कि योजना के लिए आवेदन करने के बाद उन्हें प्रत्येक किस्त में दो हजार रुपये मिल रहे हैं। वर्तमान में खेती के मौसम में धान की फसल के लिए उर्वरक और कीटनाशकों की जरूरत है। ऐसे समय में योजना की राशि से इन आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।

योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता दी जाती है। अनूप दास के अनुसार, समय पर मिलने वाली राशि खेती से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने में उपयोगी साबित हो रही है।

योजना का लाभ मिलने पर अनूप दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सहायता से खेती-किसानी के काम में उन्हें सहूलियत मिल रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय