जनजातीय गौरव दिवस पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता, 16 नवंबर तक भेज सकेंगे तस्वीरें

 

बलरामपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में जनजातीय गौरव दिवस 2026 के अवसर पर जनजातीय थीम पर जिला स्तरीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें जिले के इच्छुक फोटोग्राफर, युवा और कंटेंट क्रिएटर भाग ले सकते हैं।

आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त समीक्षा जायसवाल ने शुक्रवार काे बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों से जनजातीय संस्कृति और विषयों पर आधारित तस्वीरें आमंत्रित की गई हैं।

प्रतिभागियों को अपनी तस्वीरें निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से अपलोड करनी होंगी। इसके लिए आज 13 नवंबर से 16 नवंबर दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। तस्वीरों के साथ प्रतिभागियों को अपना परिचय, नाम, उम्र, पिता का नाम, पूरा पता, विकासखंड और जिले से संबंधित जानकारी भी देनी होगी।

प्रतिभागी https://forms.gle/cdRdsk23nzTX5H3i6 लिंक के माध्यम से गूगल फॉर्म भरकर अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं। इसके अलावा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन आवेदन के अलावा अपनी तस्वीरें और आवश्यक विवरण बंद लिफाफे में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में भी जमा कर सकते हैं। इसके लिए संयुक्त जिला कार्यालय परिसर, सेमली मोड़, बलरामपुर स्थित भू-तल के कक्ष क्रमांक 17 में संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय