बलरामपुर जिले में अब तक 1311 मिमी औसत वर्षा दर्ज, चांदो में सबसे अधिक बारिश
बलरामपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। बलरामपुर जिले में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर जारी है। आज सोमवार को कार्यालय भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 1 जून से अब तक 1311 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रतिवेदित दिन जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 927.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
प्रतिवेदित दिन चांदो तहसील में सबसे अधिक 290 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बलरामपुर में 64.4 मिमी, डौरा-कोचली में 59.7 मिमी, कुसमी में 128 मिमी, सामरी में 90 मिमी, शंकरगढ़ में 12.4 मिमी, रामानुजगंज में 20.2 मिमी, रामचंद्रपुर में 28 मिमी, राजपुर में 50 मिमी, वाड्रफनगर में 22.2 मिमी, रघुनाथनगर में 34.8 मिमी तथा चलगली में 19.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
1 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा की स्थिति देखें तो कुसमी में सबसे अधिक 2573 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। वहीं डौरा-कोचली में 1495.3 मिमी, बलरामपुर में 1438.3 मिमी, शंकरगढ़ में 1361.1 मिमी, चांदो में 1335.5 मिमी, वाड्रफनगर में 1248.2 मिमी, रघुनाथनगर में 1218.9 मिमी, सामरी में 1131.6 मिमी, रामचंद्रपुर में 1103.5 मिमी, रामानुजगंज में 1083.1 मिमी, चलगली में 933.3 मिमी तथा राजपुर में 810.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।
आंकड़ों के अनुसार जिले में अब तक सबसे कम वर्षा राजपुर तहसील में 810.5 मिमी दर्ज की गई है, जबकि कुसमी तहसील 2573 मिमी बारिश के साथ सबसे आगे है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय