नक्सलियों की कमर टूट चुकी है, बजट सत्र में धर्मांतरण राेकने विधेयक लाया जाएगा : मुख्यमंत्री साय
रायपुर, 22 फ़रवरी (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के टाॅप नक्सली लीडर देवजी के साथ आज 18 नक्सलियाें ने तेलांगना में आत्मसमर्पण कर दिया है। नक्सली लीडर देवजी के आत्मसमर्पण को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दो साल से जवानों को लगतार सफलता मिल रही है। देवजी का समर्पण करना बड़ी सफलता है। संग्राम ने भी समर्पण किया है। नक्सलियों की कमर टूट चुकी है।
बालौदाबाजार के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने दौरे का उद्देश्य बताते हुए कहा कि गुरु घासीदास की तपो स्थली गैरादपुरी में मेला का शुभारंभ हो रहा है। वहां शामिल होंगे, पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना करेंगे।
कल साेमवार से छत्तीसगढ विधानसभा का बजट सत्र शुरू हाे रहा है। धर्मांतरण को लेकर प्रदेश में छिड़ी सियासी बहस के बीच मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि बजट सत्र में विधेयक लाया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल