आयुष्मान कार्ड बना संजीवनी, गंभीर बीमारी के इलाज में भरतलाल को मिली बड़ी आर्थिक राहत

 


जांजगीर-चांपा, 29 सितंबर (हि. स.)। जिले के बलौदा विकासखंड के ग्राम कोलिहादेवरी निवासी भरतलाल निर्मलकर के लिए गंभीर बीमारी के दौरान आर्थिक राहत का बड़ा माध्यम बनी। टाइफाइड, तेज बुखार और घुटनों में दर्द की समस्या के चलते उन्हें निजी अस्पताल में उपचार कराना पड़ा। आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज का खर्च योजना के तहत वहन होने से परिवार पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ा।

भरतलाल निर्मलकर ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने के बाद उन्होंने निजी अस्पताल में उपचार कराया। बीमारी के समय इलाज का खर्च परिवार के लिए चिंता का कारण बन सकता था, लेकिन आयुष्मान कार्ड होने के कारण उन्हें उपचार के खर्च की चिंता नहीं करनी पड़ी। निजी अस्पताल में उनका इलाज सफलतापूर्वक हुआ और समय पर उपचार मिलने से अब वे स्वस्थ हैं।

उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से इलाज का खर्च वहन होने से उन्हें बड़ी मदद मिली। उन्होंने योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। भरतलाल निर्मलकर की कहानी बताती है कि गंभीर बीमारी के समय आयुष्मान भारत योजना पात्र परिवारों के लिए उपचार के साथ आर्थिक राहत का भी माध्यम बन रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT