धमतरी : संदिग्ध हालत में घर पर मिला सहायक आरक्षक का शव

 


धमतरी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। संदिग्ध हालत में एक सहायक आरक्षक का शव उनके घर में मिला। जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन रूद्री में पदस्थ सहायक आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव 44 वर्ष पुत्र बोधरूराम वर्तमान में सिंचाई कालोनी गंगरेल में निवासरत था। 20 फरवरी की सुबह शिव प्रसाद ध्रुव अपने घर में अचेता अवस्था में पड़ा था। रामअवतार समेत आसपास के लोगों की नजर उन पर गई, तो उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका जाहिर की जा रही है कि सहायक आरक्षक शिव प्रसाद ध्रुव की मौत हार्टअटैक से हुई होगी। शव के पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजन को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनके मौत का स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / रोशन सिन्हा