आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत
Apr 2, 2026, 18:13 IST
जांजगीर-चांपा 02 अप्रैल (हि. स.)। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये के मान से कुल 08 लाख रुपये की आज आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।
जांजगीर-चांपा जिले के तहसील बलौदा के ग्राम बुड़गहन निवासी रमायणदास की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पत्नी श्रीमती छेदीन बाई एवं तहसील शिवरीनारायण के ग्राम तुलसी निवासी रामलखन भैना की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती धनेश्वरी भैना को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT