कम्प्यूटर प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
Oct 22, 2026, 17:28 IST
जांजगीर-चांपा 22 अक्टूबर (हि. स.)। विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) योजनांतर्गत जिला सक्ती में रिक्त पदों की पूर्ति हेतु कम्प्यूटर प्रोग्रामर एवं लेखापाल के संविदा पद पर भर्ती हेतु 05 नवम्बर सायं 05 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने बताया कि आवेदन जिला पंचायत में स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला पंचायत जांजगीर-चांपा व सक्ती से संपर्क तथा जिले के वेबसाईट https://janjgir-champa.gov.in एवं https://sakti.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT