युवा रत्न सम्मान के लिए आवेदन 15 नवम्बर तक
Nov 10, 2026, 13:46 IST
बलौदाबाजार, 10 नवम्बर (हि. स.)। युवा रत्न सम्मान वर्ष 2026-27 हेतु आवेदन आमंत्रित करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 15 नवम्बर 2026 कर दिया गया है।
विभागीय जानकारी के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र आवेदक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 2 प्रतियों में कार्यालय वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण, कक्ष क्रमांक-24, प्रथम तल, कुटुम्ब न्यायालय भवन, कलेक्ट्रेट परिसर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में जमा कर सकते हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर