आईटीआई में मेहमान प्रवक्ता के लिए आवेदन छह नवम्बर तक
Oct 30, 2026, 13:50 IST
बलौदाबाजार, 30 अक्टूबर (हि. स.)। आईटीआई सकरी बलौदाबाजार द्वारा प्रशिक्षण सत्र 2026-27 हेतु मेहमान प्रवक्ता के लिये योग्यताधारी उम्मीदवारों से छह नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईटीआई बलौदाबाजार मे इंग्लिश लैंग्वेज, आईटीआई कसडोल मे सेक्रेट्रियल असिस्टेंट हिन्दी के एक -एक पद पर मेहमान प्रवक्ता की भर्ती की जाएगी। पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र केवल स्पीड पोस्ट के माध्यम से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सकरी बलौदाबाजार मे जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये संस्था के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर