रायपुर : छत्तीसगढ़ में मानसून का संतुलित असर, अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज
रायपुर 06 सितंबर (हि.स.)। छत्तीसगढ़ में मानसून की स्थिति फिलहाल संतुलित बनी हुई है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आज रविवार 6 सितंबर की स्थिति में जारी वर्षा के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 926.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले 10 वर्षों के औसत के आधार पर इस अवधि में 920.3 मिलीमीटर वर्षा अपेक्षित थी।
इस तरह प्रदेश में अब तक सामान्य की तुलना में 100.7 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है। प्रदेश में आज औसतन 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पिछले 10 वर्षों के औसत वार्षिक वर्षापात की तुलना में प्रदेश में अब तक की वर्षा 1238.7 मिलीमीटर के मुकाबले उल्लेखनीय स्थिति में है।
जिलेवार स्थिति देखें तो बलरामपुर में अब तक सर्वाधिक 1,438.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य वर्षा की तुलना में 179.4 प्रतिशत है। इसके बाद बीजापुर में 1,236.8 मिलीमीटर, नारायणपुर में 1,285.7 मिलीमीटर, दंतेवाड़ा में 1,083.4 मिलीमीटर, कांकेर में 802.8 मिलीमीटर तथा सुकमा में 857.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। वहीं बेमेतरा में अब तक सबसे कम 540.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सरगुजा में अब तक 573.7 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 81.7 प्रतिशत है। सूरजपुर में 1109.2 मिमी और 118.6 प्रतिशत, बलरामपुर में 1438.0 मिमी और 179.4 प्रतिशत, जशपुर में 764.5 मिमी और 85.5 प्रतिशत तथा कोरिया में 867.1 मिमी और 104.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1103.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 131.6 प्रतिशत है।
राजधानी रायपुर में 1 जून से अब तक 1031.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 135.7 प्रतिशत है। बलौदाबाजार में 971.3 मिमी और 116.9 प्रतिशत, गरियाबंद में 1077.0 मिमी और 121.1 प्रतिशत तथा महासमुंद में 1076.0 मिमी और 128.6 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। धमतरी में 950.4 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 106.4 प्रतिशत है।
बिलासपुर में अब तक 943.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य की 104.1 प्रतिशत है। मुंगेली में 956.0 मिमी और 118.9 प्रतिशत, रायगढ़ में 921.8 मिमी और 93.8 प्रतिशत तथा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1107.9 मिमी और 155.7 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। जांजगीर-चांपा में 1064.6 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य का 109.9 प्रतिशत है, जबकि सक्ती में 894.1 मिमी और 102.5 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है।
कोरबा जिले में अब तक 1026.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 104.0 प्रतिशत है। गौरेला-पेंड्रा- मरवाही में 867.6 मिमी और 96.5 प्रतिशत, दुर्ग में 700.5 मिमी और 103.1 प्रतिशत तथा कवर्धा में 595.9 मिमी और 86.1 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है। राजनांदगांव में 752.0 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 98.9 प्रतिशत है।
इसी तरह मोहला- मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 740.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य की 70.6 प्रतिशत है। खैरागढ़- छुईखदान-गंडई में 619.1 मिमी और 93.8 प्रतिशत, बालोद में 931.4 मिमी और 108.9 प्रतिशत तथा बेमेतरा में 540.6 मिमी और 80.0 प्रतिशत वर्षा हुई है। बस्तर में अब तक 884.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य का 77.0 प्रतिशत है।
कोंडागांव में 801.3 मिमी और 78.7 प्रतिशत, कांकेर में 802.8 मिमी और 63.3 प्रतिशत, नारायणपुर में 1285.7 मिमी और 115.7 प्रतिशत तथा दंतेवाड़ा में 1083.4 मिमी और 90.2 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। सुकमा में 857.8 मिमी वर्षा हुई है, जो सामान्य की 67.5 प्रतिशत है, जबकि बीजापुर में सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में शामिल होते हुए अब तक 1236.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। बीजापुर में यह सामान्य वर्षा का 75.7 प्रतिशत है।
आंकड़ों से स्पष्ट है कि प्रदेश के कई जिलों में वर्षा सामान्य से अधिक हुई है। बलरामपुर में 179.4 प्रतिशत, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 155.7 प्रतिशत, रायपुर में 135.7 प्रतिशत, मनेंद्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर में 131.6 प्रतिशत, महासमुंद में 128.6 प्रतिशत और गरियाबंद में 121.1 प्रतिशत वर्षा दर्ज की गई है। दूसरी ओर कांकेर में 63.3 प्रतिशत, सुकमा में 67.5 प्रतिशत, मोहला-मानपुर- अंबागढ़ चौकी में 70.6 प्रतिशत, बीजापुर में 75.7 प्रतिशत, बस्तर में 77.0 प्रतिशत तथा कोंडागांव में 78.7 प्रतिशत वर्षा सामान्य से कम रही है।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सर्वाधिक 2.5 मिमी, बेमेतरा में 1.3 मिमी, दुर्ग और राजनांदगांव में 1.1-1.1 मिमी, सरगुजा में 0.9 मिमी तथा कोरिया में 0.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, महासमुंद, बिलासपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ती, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर सहित कई जिलों में आज वर्षा शून्य दर्ज की गई।
कुल मिलाकर प्रदेश में औसत वर्षा 100.7 प्रतिशत रहने से राज्य स्तर पर मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। हालांकि जिलों के बीच वर्षा के वितरण में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। कुछ जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई है, जबकि विशेषकर दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में अभी भी सामान्य वर्षा की तुलना में कमी दर्ज की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल