35 पाव देशी शराब के साथ आरोपित गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई

 


जांजगीर-चांपा, 1 जून (हि. स.)। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में आज साेमवार काे शिवरीनारायण थाना पुलिस ने 35 पाव देशी प्लेन शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपित भरत लाल जाहिरे (40 वर्ष) निवासी ग्राम मिस्दा, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपित के कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में आरोपित को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शिवरीनारायण उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक कपिल राम साहू, आरक्षक विकास शर्मा, पतिराम यादव, राजेश कौशिक तथा सैनिक राधेश्याम कश्यप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार/ लालिमा शुक्ला पुरोहित

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / LALIMA SHUKLA PUROHIT