नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला फरार आरोपित गिरफ्तार

 


कांकेर, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आज शनिवार काे आरोपित युगल किशोर रजक को गिरफ्तार किया है। चारामा पुलिस ने कार्रवाई उपरांत आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। आरोपित पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष् पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने 25 जून को चारामा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी 24 जून की सुबह करीब 10 बजे स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 135/26 दर्ज कर बीएनएस की धारा 137 (2) के तहत विवेचना के दाैरान नाबालिग को 28 जून काे बरामद कर पीड़िता से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि आरोपित युगल किशोर रजक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। बयान के आधार पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 87, 64(2) (ड), 64(1), 65 (1) के साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 जोड़ी गई। घटना के बाद से आरोपित युगल किशोर रजक, निवासी कंडेल, थाना चारामा, फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी। आखिरकार 22 अगस्त को पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे