आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे कोमल हूपेंडी भाजपा में हुए शामिल

 


कांकेर/रायपुर, 2 अप्रैल (हि.स.)।आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। कांकेर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी के नामांकन रैली में श्री साय ने कोमल हूपेंडी का पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज मंगलवार को उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार /केशव शर्मा