रसोइया मानदेय के लिए 68.85 करोड़ रूपये की राशि जारी

 

स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया पुनर्बंटन आदेश

रायपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत एसएनए स्पर्श में वित्तीय वर्ष 2026-27 के रसोइया मानदेय के लिए लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा द्वितीय किश्त के रूप में 68 करोड़ 85 लाख 28 हजार रूपए की राशि जारी की गई है। वित्त नियंत्रक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शुक्रवार काे प्रदेश के सभी 33 जिलों को उक्त पुनर्बंटित राशि का भुगतान एसएनए स्पर्श पोर्टल के माध्यम से ही किए जाने का आदेश दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल