कोरबा : हसदेव नदी में नहाने गए चार दोस्त, एक तेज बहाव में बहा, बचाने कूदे दोस्त भी बाल-बाल बचे
कोरबा, 08 मार्च (हि. स.)। कोरबा में रविवार को दोपहर दर्री थाना क्षेत्र के हसदेव नदी में चार दोस्त नहाने गए हुए थे। चार दोस्तों में एक दोस्त ने हसदेव नदी के तेज बहाव में छलांग लगा दी। कुछ समय के लिए लगा कि तैर रहा होगा और मजाक कर रहा है, जब आगे बढ़ने लगा तब बाक़ी दोस्त बचाने के लिए कूदे लेकिन पानी का बहाव ज्यादा था। एक बहने कि लगा भी बहने वाले थे किसी तरह बाहर निकले, तब राहत की सांस ली, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू की गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। देखते हैं देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई।इसकी सूचना तत्काल दर्री थाना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि बहने वाले युवक का नाम 22 वर्षीय नौशाद खान है, जो दर्री इलाके के जय भगवान गली का निवासी है और निजी कंपनी में काम करता था। और युवक को तैरना नहीं आता था। वही दर्री थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवकों से पूछताछ शुरू की गई। नदी में बहे युवक की तलाश के लिए जिला प्रशासनकी रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया गया। तलाश जारी है। वोट और मोटर के माध्यम से युवक की तलाश की जा रही है।
दर्री थाना प्रभारी आशीष सिह ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पहुंचकर युवकों से पूछताछ शुरू कर दी है, बह गए युवक की तलाश जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी