बिलासपुर : महामाया गेट के लिए 24.53 लाख स्वीकृत

 

रायपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बिलासपुर जिले के तखतपुर नगर पालिका में महामाया गेट के निर्माण के लिए 24 लाख 53 हजार रुपये मंजूर किए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा की गई घोषणा के अनुपालन में विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट से अधोसंरचना मद से यह राशि स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इसकी मंजूरी के आदेश आज जारी कर दिए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्र नारायण शुक्ल