14वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
जगदलपुर, 22 अगस्त (हि.स.)। जिले में 14वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता का आज शनिवार काे शुभारंभ हुआ। दो दिनों तक होने वाली इस प्रतियोगिता में जूडो के खिलाड़ी अपना दमखम दिखायेंगे। उद्घाटन समारोह अतिथि राणा घोष अध्यक्ष फुटबाल संघ व यशवर्धन राव, अभिषेक अवस्थी डारेक्टर सीवी रमन यूनिवर्सिटी, डॉक्टर आरएसके. राज, शंकर श्रीवास, अमित जेन संचालक संस्कार स्कूल, उदय सिंह सरजीत सिंह बख्शी सचिव जिला जूडो संघ दंतेवाड़ा के कर कमलों द्वारा नगर के स्थानीय टाउन हॉल में किया गया।
बस्तर जिला जूडो संघ के सचिव अब्दुल मोईन ने जारी बयान में बताया कि यह प्रतियोगिता भारतीय जुड़ो महासंघ के नियमो/उप नियमो के अनुसार होगी। प्रतियोगिता में बस्तर संभाग सहित बाहर की टीम भी भाग लेगी। प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग की होगी। साथ ही 10 वर्ष के कम वर्ग के खिलाड़ियों की भी प्रतियोगिता रखी गई है। प्रतियोगिता में 260 खिलाडी व 20 अधिकारी भाग ले रहे हैं। वहीं मकसूदां हुसैन, नवीन ठाकुर, शैलेन्द्र ठाकुर, सुमन राव, यशवंत पांडे, निकेत भगत, अरुण नाग, मनोनीत, मीरा ठाकुर, पुष्पांजलि, मुसैफ़ आलोक, विनायक यादव, सोनाली, ज्वाला सोलोमन आदि निर्णायक प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। सभी खिलाड़ी व अधिकारियों की ठहरने खाने की व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे