सैनिक सम्मेलन में प्रोन्नत प्राप्त जवानों को दी गई पदोन्नति
अररिया 02 जनवरी(हि.स.)। एसएसबी 52वीं वाहिनी जिला मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित सैनिक सम्मलेन में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी से सहायक उप निरीक्षक तथा आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद आरक्षियों को मुख्य आरक्षी पद पर प्रोन्नति दी गई।
मौके पर एसएसबी 52 वीं वाहिनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप द्वारा सभी बलकर्मियों को नव वर्ष की बधाई दी गईं।इसके उपरांत पदोन्नति समारोह में पदोन्नत प्राप्त एसएसबी जवानों और अधिकारियों में सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक, मुख्य आरक्षी से सहायक उप निरीक्षक तथा आरक्षी से मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत किया गया।
समारोह के दौरान पदोन्नत कर्मियों के परिवारजनों को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया, जिससे आयोजन का उत्साह और गरिमा और अधिक बढ़ गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमांडेंट महेंद्र प्रताप द्वारा पदोन्नत कर्मियों को बधाई दी गई तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करने के लिए प्रेरित किया गया।मौके पर बड़ी संख्या में एसएसबी के अधिकारी और जवान मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर