साइबर जागरूकता अभियान

 


भागलपुर, 25 फ़रवरी (हि.स.)। पुलिस सप्ताह को लेकर बुधवार को साइबर थाना भागलपुर द्वारा औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र अंतर्गत साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया गया।

अभियान के दौरान आमजनों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों जैसे ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, डिजिटल अरेस्ट आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव के उपायों एवं आपात स्थिति में 1930 हेल्पलाइन एवं साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों को डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना तथा साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। भागलपुर पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर