सदर अस्पताल में एम्बुलेंस व्यवस्था बदहाल
भागलपुर, 24 मई (हि.स.)। कहते है न स्वास्थ ही जीवन का सबसे बड़ा धन होता है। लेकिन स्वास्थ व्यवस्था ही चरमराई हो तो फिर क्या कहने। जी हाँ हम बात कर रहे है भागलपुर सदर अस्पताल की जहाँ समय पर एम्बुलेंस तक मुहैया नही हो पाती है।
यूं तो बोला जाता है कि 102 पर कॉल करने पर तुरंत एम्बुलेंस आ जाती है। पर यहाँ 102 पर कई बार फोन करने पर कॉल उठाया ही नही जाता है। यहाँ तक की एम्बुलेंस अस्पताल परिसर में एक या दो ही लगी रहती है। वो भी बिना ड्राइवर के। यहाँ के एक कर्मचारी का कहना है की ड्राइवर यहीं कहीं पेड़ के पास होगा यहाँ कोई ड्राइवर नही रहता है।
एम्बुलेंस चाहिए तो पहले यहां के मैनेजर से मिलें फिर वो ड्राइवर को ढूंढ़ कर लाएंगे। यही नहीं अस्पताल का एम्बुलेंस ड्राइवर वाहन को अपने घर के सामने लगाकर रखते है, ना की अस्पताल में ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है की यह एम्बुलेंस मरीजों के कितना काम आता होगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर