विद्यालय में अग्निहोत्रम् कार्यक्रम आयोजित

 


भागलपुर, 18 जुलाई (हि.स.)। सैनिक स्कूल गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर के प्राथमिक खंड पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर नरगाकोठी चंपानगर भागलपुर विद्यालय में शनिवार को शिशु वाटिका खंड के कक्षा अरुण, उदय एवं प्रभात के भैया बहनों एवं अभिभावक द्वारा अग्निहोत्री कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ प्रधानाचार्य अमरेश कुमार, प्रभारी ममता जायसवाल, शशि भूषण मिश्र, शिशु वाटिका प्रमुख साक्षी कुमारी, प्रांतीय पूर्व छात्रसंयोजक अनुराग महाराणा, अभिभाविका गीता कुमारी ,सिंटू कुमारी द्वारा एवं कक्षा अरुण उदय प्रभात के 58 भैया /बहनों द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ हवन कार्य किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि हवन सामग्री और घी के जलने से निकलने वाली धुआँ और ऊर्जा आसपास के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और वायुमंडल को शुद्ध बनाते हैं। इस कारण से विद्या भारती द्वारा शिशु वाटिका खंड के भैया बहनों के लिए अग्निहोत्रम् कार्यक्रम कराने हेतु निर्णय लिया गया है।

इस प्रक्रिया में मंत्रोच्चार और अग्नि को देखने से छात्रों में ध्यान बढ़ता है, तनाव कम होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ममता जायसवाल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से भैया बहनों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना है एवं प्रकृति के प्रति प्रेम और सम्मान सीखना है। इस अवसर पर मनोज कुमार तिवारी, आभाष कुमार, अमर ज्योति, ऋषि देवाशीष, शुभम कुमार, सुबोध ठाकुर, शशिकांत गुप्ता, सुजीत कुमार उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर